पत्नी की हत्या करने वाला पति चढ़ा हरिद्वार पुलिस के हत्थे

*लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में आरोपी सलाखों के पीछे*

*रानीपुर पुलिस ने हत्या का राज खोला, आरोपी की निशानदेही पर हथियार भी बरामद*

*नशे की हालत में दिया था हत्या की घटना को अंजाम*

दिनांक 28.09.2025 को देर रात कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि लेबर कॉलोनी सेक्टर-5 BHEL निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या कर दी है।

महिला मंजू देवी (उम्र 40 वर्ष) को मेला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

सूचना पर रानीपुर पुलिस मय पुलिस बल मौके पर पहुँची। घटना स्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया।इस संबंध में मु0अ0सं0 404/25 प्रभावी धाराओं में पंजीकृत कर आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई।

29.09.2025 की रात्री में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने BHEL सेक्टर-5 स्टेडियम के पास से आरोपी घनश्याम पुत्र रतिराम उम्र 42 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ पर आरोपी ने पत्नी से विवाद व नशे की हालत में हत्या करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम पता आरोपी*

घनश्याम पुत्र रतिराम, निवासी लेबर कॉलोनी, सेक्टर-5 BHEL, रानीपुर हरिद्वार (उम्र 42 वर्ष)

*पुलिस टीम*

1. शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर

2. व0 उ0नि0 मनोहर सिंह रावत

3. उ0नि0 देवेन्द्र पाल

4. का0 सुमित जुयाल

5. का0 उदय चौहान

  • Related Posts

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 3 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 6 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views