गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास पर श्री तुलसी मानस मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, तीसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

हरिद्वार। श्री गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच कथा व्यास स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। कथा स्थल भगवान श्रीहरि के जयकारों और भजनों से भक्तिमय बना रहा।

ब्रह्मलीन अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी जी महाराज के शिष्य स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने कथा के दौरान अधिक मास अर्थात पुरुषोत्तम मास का महत्व बताते हुए कहा कि जब कालचक्र में सूर्य और चन्द्र की गति का अंतर बढ़ जाता है, तब उस संतुलन हेतु जो पावन मास प्रकट होता है, वही अधिक मास कहलाता है। यह मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय होने के कारण पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि यह मास साधना, भक्ति और आत्मशुद्धि का दिव्य अवसर है। ऐसे पुण्यकाल में यदि श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण किया जाए तो उसका फल असंख्य गुना बढ़ जाता है। शास्त्रों के अनुसार पुरुषोत्तम मास में भागवत कथा सुनने से पूर्व जन्मों के पाप नष्ट होते हैं, मन, बुद्धि और चित्त की शुद्धि होती है तथा परिवार में सुख, शांति और सौभाग्य की वृद्धि होती है। साथ ही भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और पितरों के निमित्त किए गए अनुष्ठानों का भी विशेष फल मिलता है।

स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण स्वयं भगवान का स्वरूप मानी गई है। जहां भागवत कथा होती है वहां भगवान श्रीहरि का दिव्य निवास होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, संस्कार और सनातन परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान आर पी सिंह ने कथा व्यास स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा और पुरुषोत्तम मास में इस प्रकार का धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 11 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 14 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 13 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 15 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views