कौशल विकास तथा मानक जागरूकता के बीच की कड़ी हैं औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम – सौरभ तिवारी

हरिद्वार, 29 मार्च 2025

भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की ओर से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के हाइड्रोलॉजी अभियांत्रिकी विभाग तथा हाइड्रो एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के मानक क्लब के विद्यार्थियों के लिए पथरी पावर हाउस में इंडस्ट्रियल एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में पावर हाउस के नीरज शर्मा तथा राजेश कुमार ने व्याख्यान द्वारा विद्युत् निर्माण की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के हाइड्रोलॉजी अभियांत्रिकी विभाग तथा हाइड्रो एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अनेक विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के तहत पथरी पावर हाउस में विद्युत् निर्माण प्रक्रिया को जाना तथा विषय से संबंधित प्रश्नों पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के छात्र गोपेश्वर साहू ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण के द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी की संपूर्ण विस्तार से प्रक्रिया को जानने का अवसर मिला हैं। इस अवसर पर अपने संदेश में भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के प्रमुख एवं निदेशक श्री सौरभ तिवारी ने बताया कि मानक क्लब के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही औद्योगिक भ्रमण की योजना मानक जागरूकता को तकनीकी तथा कौशल विकास से जोड़ता हैं। कार्यक्रम के समन्वयक तथा भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन डॉक्टर विजय शर्मा ने मानक क्लब के लिए आयोजित की जा रही गतिविधियों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो का धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ विजय शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए मानक संवर्धन सलाहकार डॉ जितेन्द्र सिंह नेगी, पथरी पावर हाउस के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री गौरव सैनी तथा मानक क्लब के सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views