शिक्षा विभाग को मिले 25 उप शिक्षा अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत

*नवनियुक्ति उप शिक्षा अधिकारियों को पर्वतीय क्षेत्रों दी प्रथम तैनाती*

देहरादून,29 मार्च 2025

विद्यालयी शिक्षा विभाग को 25 नये उप शिक्षा अधिकारी मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन उप शिक्षा अधिकारियों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के विकासखण्डों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। इनकी नियुक्ति से विभागीय के कार्यों में तेजी आने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार हो सकेंगे।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में जुटी है, इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भी लगातार सुधार किये जा रहे हैं। जिसके तहत विभाग में शैक्षणिक, प्रशासनिक व शिक्षणेत्तर संवर्गों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। जिसके क्रम में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 25 उप शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के विभिन्न विकासखण्डों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में सुश्री दीक्षा बेलवाल को धौलादेवी, प्रशांत कुमार को भैसियाछाना, प्रज्ञानंद पलिहा को स्याल्दे, राजा रजनीश कर्ण को ताकुला, सुश्री अंजली चंद को लमगड़ा विकासखण्ड में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार रूद्रप्रयाग जनपद में सुश्री तनुजा देवराड़ी को जखोली, अजीत सिंह कर्णवाल को ऊखीमठ, नैनीताल जनपद के तहत शुभम वर्मा को धारी, राशि बुधलाकोटी को बेतालघाट, चमोली जिले में भूपेन्द्र ढ़ौंडियाल को थराली, नेहा को पोखरी, योगेन्द्र प्रसाद को देवाल, बागेश्वर जनपद के अंतर्गत संजय कुमार भट्ट को कपकोट, हिमांशु बिष्ट को गरूड़, पिथौरागढ़ जिले में संस्कार त्रिपाठी को कनालीछीना, राजेश कुमार अटवाल को धारचूला, नीरज अधिकारी को गंगोलीहाट, उत्तरकाशी में सौरभ पाण्डेय को मोरी, पौड़ी में सुश्री भारती गैरोला को कोट, मनोज कुमार जोशी को पोखड़ा, रवि कुमार को नैनीडांडा, सुश्री किरन नेगी को रिखणीखाल, टिहरी जनपद में सुनील सिंह कार्की को भिलंगना, चम्पावत जिले में कमल भट्ट को बाराकोट और देहरादून जनपद में शिवानी कौशल को चकराता विकासखण्ड में उप शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। विभागीय मंत्री ने कहा कि नव नियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती से दूरस्थ क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी साथ ही विभागीय कार्यों में भी तेजी आयेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों को बधाई दी, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्ति अधिकारी अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करेंगे।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 3 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 6 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 6 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 6 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 5 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 5 views