एनएचएआई की लापरहवाही का दंड भुगत रही जनता: सुनील सेठी

*हरिद्वार* सर्वानंद अंडर पास पर टूटी सड़क से जनता हो रही चोटिल एन एच आई के अधिकारी सोए है कुंभकर्णी नींद में भीमगोड़ा अंडर पास की हालत भी खराब। फ्लाईओवर बना अंडर पास ओर साइड रोड को भूला एन एच ए आई। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में सामाजिक लोगो ने खस्ताहाल सर्वानंद अंडर पास की हालत के लिए जिम्मेदार एन एच ए आई के खिलाफ अनोखे अंदाज में ढोल नगाड़ों के साथ अंडर पास पर एकत्रित होकर रोष जताया। जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि जब से हाइवे बना फ्लाईओवर बने ऊपर की सड़को को छोड़ दो तो फ्लाईओवर के नीचे की हालत खराब होती जा रही है और उससे भी बत्तर हालत अंडर पास की है जहां जनता राहगीर चोटिल हो रहे है हाइवे पर अनहोनी के डर ओर यातायात नियमों का पालन करने के लिए अंडर पास तो बना दिए गए लेकिन उनकी सुध लेने वाला एन एच आई सिर्फ टोल वसूलने में व्यस्थ है आम आदमी की जान के साथ खिलवाड़ एन एच आई की लापरहवाही से हो रहा है लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है सेठी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सर्वानंद अंडर पास जिससे जनता बिजली घर आना जाना सप्तसरोवर गंगा घाटों पर दूधिया बंद कालोनी मार्ग के रूप में हाइवे कट पार करने के रूप में यूज करती है उसकी हालत इतनी खराब है वहां जनता चोटिल हो रही है रोज एक्सीडेंट हो रहे है बची कुची कसर गंगा बंदी पर यहां गंगा सफाई के नाम पर सिंचाई विभाग द्वारा खनन करके इस मार्ग की हालत ओर खराब कर दी जिससे कोई दोपहिया वाहन चालक अगर गिरता है तो सीधे गंगा जी में गिरेगा जबकि यहां से रोजाना सैकड़ों वाहन पास होते है समाजसेवी स्थानीय निवासी लव दत्ता ने कहा कि इस मार्ग का उपयोग हम रोज करते है हाइवे पर एक्सीडेंट के डर से जनता विशेषकर साधु संत जो गंगा घाटों को जाते है इसी मार्ग से जाते है और रोजाना कोई न कोई चोटिल हो रहा है स्थानीय निवासी जनेश्वर त्यागी ने बताया कि बिजली घर होने की वजह से उतरी हरिद्वार के हर नागरिक को इस अंडर पास से होकर गुजरना पड़ता है जिससे परेशानी होती है लोग चोटिल होते है लेकिन एन एच आई ध्यान नहीं देता सेठी ने बताया कि कई बार एन एच आई को अवगत करवाने पत्र लिखने के बाद भी हालत नहीं सुधरे जिससे जनता में रोष है और आज सड़कों पर उतरकर विरोध करने को विवश है अगर जल्द हालत नहीं सुधरे तो अनिश्चितकालीन धरना एन एच आई के खिलाफ लगाया जाएगा जनता की जान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से खडखडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूदेव शर्मा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, विनेश शर्मा, ऑटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा,विनेश शर्मा, अनिल कोरी, ललित अग्रवाल, पवन पंडित, गणेश कुमार,लक्की सिंह, गौरव खन्ना, राजेश शर्मा, प्रमोद पाल,नीरज पाल, एस एन तिवारी, पंकज माटा, सुनील मनोचा, बंटी प्रकाश, धीरज शर्मा,सोनू चौधरी समेत कई साथीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views