प्रयागराज कुंभ को सकुशल संपन्न कराना अखाड़ा परिषद की प्राथमिकता:श्री महंत रविंद्रपुरी

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बनेंगे स्वामी सहजानंद

हरिद्वार, 10 नवम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि 18 नवम्बर को ज्वालापुर स्थित श्री अद्धैत स्वरूप अनमोल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सहजानंद महाराज को पंच परमेश्वर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर अभिसिक्त किया जाएगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कहा कि प्रयागराज महाकुंभ को सकुशल संपन्न कराना अखाड़ा परिषद की प्राथमिकता है। अखाड़ों के बीच कोई मतभेद नहीं है। सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के लिए सभी अखाड़े एकजुट हैं। सभी तेरह अखाड़ों को साथ लेकर प्रयागराज महाकुंभ को भव्य व दिव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। प्रयागराज में महाकुंभ मेला प्रशासन के साथ बैठक के दौरान संतों के बीच हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि सभी संत महापुरूष एक हैं। घटना को तूल देना उचित नहीं है। घटना कहीें भी हो सकती है। हाल ही में जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी विवाद और हाथापाई हो गयी थी। सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए सभी अखाड़े एकजुट हें। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ को भव्य और दिव्य रूप से संपन्न कराने के लिए अखाड़ा परिषद तैयारियों में जुटा है। प्रयागराज महाकुंभ पूरे विश्व को सनातन धर्म संस्कृति और अध्यात्म के प्रकाश से आलोकित करेगा। प्रयागराज महाकुंभ में गंगा तट पर होने वाले विशाल संत समागम के दौरान संतों की वाणाी से प्रसारित होने वाले आध्यात्मिक संदेशों से पूरे विश्व को मार्गदर्शन मिलेगा।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 5 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 6 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 7 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 12 views