आज के समय में सोशल मीडिया अत्यंत महत्वपूर्ण है:आशुतोष शर्मा 

Haridwar भाजपा जिला कार्यालय पर जिला सोशल मीडिया की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक गौरव सिंह ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों व मंडल के सोशल मीडिया संयोजकों को सोशल मीडिया के विभिन्न विषयों में जानकारी देते हुए संबोधित किया की सोशल मीडिया समाचार वर्तमान घटनाओं और विभिन्न विषयों की जानकारी तथा जनता तक सरकार की उपलब्धियां तथा जानकारियां पहुंचाने का सोशल मीडिया सबसे महत्वपूर्ण साधन है फेसबुक, ट्विटर एक्स,इंस्टाग्राम, यूट्यूब तथा व्हाट्सएप के माध्यम का उचित उपयोग करते हुए संगठन को ओर मजबूत करने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दुनिया भर में लोगों से जुड़ने तत्काल जानकारी प्राप्त करने में, सामाजिक और व्यावसायिक और मनोरंजन के लिए एक शक्तिशाली माध्यम है।सोशल मीडिया बहुत ही महत्वपूर्ण यहां तक कि संकट के समय में बचाव और सहायता के लिए भी एक उपयोगी माध्यम है मंडल अध्यक्षों व मंडल के सोशल मीडिया संयोजकों को जिला व पार्टी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सक्रिय भूमिका अदा करते हुए आने वाले कार्यक्रमों व अन्य विभिन्न विषयों में जानकारी प्रदान करी व भाजपा सोशल मीडिया टीम की तारीफ करते हुए कहा कि विपक्षी दल भी भाजपा सोशल मीडिया की तारीफ करते हैं।

लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष झा ने कहा कि संगठन को एक परिवार मानकर सोशल मीडिया का उपयोग संगठन को मजबूत करने के लिए करें।

जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि यह बैठक हरिद्वार में सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार की योजनाओं , कार्यों को प्रत्येक बूथ के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ-साथ हर घर तक पहुंचाने की दिशा में बहुत कारगर साबित होगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा,कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी व लक्ष्मण सिंह नागर,मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सुशील पवार, विक्रम सिंह, रीता सैनी, बिन्दर पाल, गौरव वर्मा, देवेष ममगई मंडल सोशल मीडिया संयोजक मोहित नेगी, नीरज कश्यप, राजन मल्होत्रा, शंकर पाठक, रविकांत शर्मा, अमित धीमान, जसवीर सिंह, सचिन आर्य,नमन अंकुर सैनी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 8 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 9 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 10 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 11 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views