सीएम धामी के सानिध्य में दिव्य भव्य होगा हरिद्वार अर्द्धकुंभ – श्रीमहंत रविंद्रपुरी

अर्द्धकुंभ में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे साधु संत – श्रीमहंत हरिगिरी महाराज

हरिद्वार, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सानिध्य में हरिद्वार में 2027 का अर्द्धकुंभ दिव्य और भव्य होगा। मेले की जोर शोर से तैयारी चल रही है। हालांकि उन्होंने बताया कि अखाड़ा परिषद की कोई बैठक नहीं हुई है। गुरुवार को एक बैठक जूना अखाड़े में हुई थी और भैरव अष्टमी को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि जब भी कुंभ की बैठक होती है तो मुख्यमंत्री के साथ होती है। उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई थी कि बहुत जल्द ही पीएम मोदी के दौरे के बाद अखाड़ा परिषद की बैठक बुलाई जाएगी और मुख्यमंत्री के आह्वान से पूरे विश्व में भव्य कुंभ का मैसेज जाएगा। सरकार से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। मेले में अभी समय है और मुख्यमंत्री बहुत जल्द ही बैठक बुलाएगी। बताया कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सरकारों द्वारा कुंभ की अच्छी तैयारी चल रही है। हरिद्वार में भी कुंभ के निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। साधु संतों की ओर से भी कुंभ की तैयारियां की जा रही है।

वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार अर्द्धकुंभ मेले की अच्छी तैयारियां चल रही हैं। तमाम अधिकारी उसमें जुटे हुए हैं। अपर मेलाधिकारी ने भी उनसे बातचीत कर समन्यव बनाया है। कुंभ को लेकर कोई भ्रम नहीं है। सभी साधु संत मेले में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और बहुत जल्द ही मेले को लेकर एक बैठक की जाएगी, जिसका सभी को निमंत्रण भेजा जाएगा।

  • Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाएं : श्रीमहंत डॉ.रविंद्र पुरी

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विभिन्न फलदार प्रजातियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाएं : श्रीमहंत डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • June 5, 2026
    • 3 views

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    • By Admin
    • June 5, 2026
    • 4 views

    भेल दिगंबर जैन मंदिर में श्रवण संस्कृति संस्कार सेवा शिविर, बच्चों-बड़ों को दिए जा रहे संस्कारों के पाठ

    • By Admin
    • June 4, 2026
    • 3 views

    गृह मंत्री अमित शाह से मिले शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर युधिष्ठिर लाल महाराज

    • By Admin
    • June 2, 2026
    • 6 views

    श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हुआ संत सम्मेलन, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु दी गई पूर्णाहुति

    • By Admin
    • May 30, 2026
    • 6 views

    कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजन और रुक्मणी विवाह प्रसंगों से भक्त हुए भावविभोर

    • By Admin
    • May 29, 2026
    • 7 views