सनातनी उत्पाद दुनिया में बनेंगे भारतीयता की पहचान: श्रीमहंत रविंद्र पुरी



: चरण पादुका मंदिर में गुरुद्वारा बंगला साहिब के हेड ग्रंथी ने श्रीमहंत के साथ अरदास कर की शुरुआत


हरिद्वार: अखिल भारतीय सनातन परिषद के मिडिल ईस्ट व एशिया प्रभारी व दुबई के कारोबारी अजीत सिंह चड्ढा ने अपनी कंपनी के सनातनी उत्पाद की शुरुआत की है। अजीत चड्ढा ने अपनी कंपनी के उत्पादों की लॉन्चिंग केंद्रीय कार्यालय पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में परिषद के संस्थापक श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और गुरुद्वारा श्री बांगला साहिब के हैड ग्रंथी सिंह साहब रंजीत सिंह के करकमलों से कराई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने अजीत चड्ढा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “मेक इन इंडिया” और “लोकल फॉर वोकल” के तहत स्वदेशी सामान को हमेशा प्रोत्साहित करते हैं। उसी दिशा में दुबई के कारोबारी अजीत सिंह चड्ढा ने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सनातनी प्रोडक्ट की शुरुआत की है। कहा कि आने वाले समय में पूरी दुनिया में डिजिटल करेंसी आने जा रही है। जिसका प्रभाव भारत में बहुत जल्दी पड़ेगा। उन्होंने अजीत चड्ढा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सनातनी उत्पाद भारतीयता की पहचान बनेंगे। कहा कि अब आधुनिकता को युग है। सनातन परंपराओं को आधुनिकता के साथ आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है।

श्री महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि सभी उत्पाद अजीत चड्ढा की कंपनी के हैं। परिषद का आशीर्वाद उनके साथ बना है।

अंतरराष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी के मार्गदर्शन में आज सनातन परिषद देश दुनिया में सनातन का परचम लहरा रही है। इस आधुनिक युग में इसकी बहुत आवश्यकता है। जहां पूरी दुनिया डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रही है तो वहीं सनातन को आगे बढ़ाने के लिए सनातन परिषद की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम दौरान डालिया मुखर्जी, रंजीत सिंह चड्ढा, मोनू कालरा अजीत सिंह चड्ढा, डालिया मुखर्जी, रणजीत सिंह चंदोक, मोनू बारा, अविक्षित रमन, आशीष जैन, सौरभ कपूर, सात्विक कपूर, जितेंद्र सोनी, डॉ सुनील कुमार बत्रा, डॉ विशाल गर्ग, सुधांशु वत्स, अजय चौहान, मदन, सुरेंद्र सरपंच, राकेश चौहान, सतीश धवन, अरुण चौहान, भोला शर्मा, अजय चौहान आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 3 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 6 views