HRDA में सुशासन कैंप का आयोजन, 8 मानचित्र स्वीकृत – 14 निर्गत (कुल 22 मानचित्र) 

12 दिसम्बर 2025

उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा आज सुशासन कैंप का सफल आयोजन ब्लॉक सभागार बहादराबाद हरिद्वार में किया गया। इससे पूर्व भी दो सुशासन कैंप आयोजित किए जा चुके हैं।

कैंप में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे। आज के कैंप में सचिव HRDA श्री मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता श्री राजन सिंह, सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, सहायक अभियंता श्री प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट श्री गोविंद, अवर अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका द्वारा विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके।

कैंप के दौरान—

08 मानचित्र स्वीकृत किए गए तथा 14 मानचित्र निर्गत किए गए! इस प्रकार कुल 22 मानचित्रों का निस्तारण किया गया!

त्वरित समाधान और सहज प्रक्रिया से आवेदकों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की। धामी सरकार की इस पहल की एवं प्राधिकरण के कार्य की लाभार्थियों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई ।

HRDA ने बताया कि अगला सुशासन कैंप पुनः 15 तारीख को ब्लॉक सभागार बहादराबाद हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा।

प्राधिकरण ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सुशासन कैंप में पहुँचकर अपने निर्माण मानचित्र, शुल्क निस्तारण, तकनीकी समाधान एवं अन्य विकास संबंधी मुद्दों का त्वरित निस्तारण प्राप्त करें।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views