जिलाधिकारी ने भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती को लेकर अधिकारियों की ली बैठक,दिए निर्देश

हरिद्वार 07 सितम्बर 2024- भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पन्त जी की जयन्ती जनपद में पूरे हर्षोल्लास से मनाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में जी.बी. पन्त जी की जयन्ती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करते हुए दिये।

जिलाधिकारी ने पन्त जी की जयन्ती के अवसर पर विद्यालयों में निबन्ध प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी नगर निकायों द्वारा कम से कम एक-एक चौराहे पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाये, मलिन बस्तियों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया जाये, स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों तथा जनता को भी आमंत्रित किया जाये, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाई जाये। उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने, कार्यक्रम का अभिलेखीकरण करने के स्पष्ट निर्देश सभी अधिशासी अधिकारियों को दिये।

बैठक में जीबी पन्त जयन्ती पर 10 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करते हुए तय किया गया कि 10 सितम्बर को पूर्वाह्न 10ः30 बजे गोविन्द बल्लभ पन्त पार्क निकट देवपुरा में माल्यार्पण तथा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा 11 बजे जिला कार्यालय में माल्यार्पण किया जायेगा तथा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय ऑडिटोरियम हॉल में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जायगा। सभी नगर निकायों द्वारा वृहद्ध स्तर पर मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जायेगा व विद्यालयों में निबन्ध प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जायेगा। चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम अजयवीर सिंह, मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, जितेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशके केएन तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेथा, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ.नरेश चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 13 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 19 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 22 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 24 views