नवरंग गणपति परिवार ने किया अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज का भव्य स्वागत

 

हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में नवरंग गणपति परिवार ने किया अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज का भव्य स्वागत । श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज को फूलों की माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

यह स्वागत कार्यक्रम  अखाड़ा परिषद में उन्हें पूर्ण बहुमत मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

नवरंग गणपति परिवार के पदाधिकारी सावन लखेरा और सुमित लखेरा ने इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज की प्रसंशा की। उन्होंने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि कोविड महामारी के दौरान उन्होंने प्रशासन, राज्य सरकार और समाज के हर वर्ग की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, नवरंग गणपति परिवार ने उन्हें आगामी गणपति उत्सव के लिए विशेष रूप से आमंत्रित भी किया।

इस कार्यक्रम में विशाल गोयल और ललित शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया और महंत रविंद्र पुरी महाराज की सेवाओं की सराहना की।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने नवरंग गणपति परिवार के सदस्यों को चुनरी उड़ाकर  दिया आशीर्वाद।

स्वागत करने में सावन कुमार लखेरा, सुमित लखेरा, तरुण सैनी, दीपक ठाकुर, नितिन तेश्वर, सागर, विवेक मनराल, हरीश, चयन भट्टाचार्य, विशाल गोयल, डॉक्टर उपेंद्र गुप्ता, टिंकू रोहिला, नवीन मेहता, विपिन मेहता, अमित ठाकुर, तुषार, काकू, आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    डॉ रविंद्र पुरी बोले- नासिक, हरिद्वार, उज्जैन और प्रयागराज कुंभ परिषद के नेतृत्व में होंगे उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मंगलवार को श्री…

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    बीए की कटऑफ 63.6%, प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों की मदद को एनएसएस और रेडक्रॉस की हेल्प डेस्क हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीकॉम, बीए और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 6 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 6 views

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों का पंजाबी महासभा ने किया सम्मान

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    चढ़ावा चोरी रोकने को मनसा देवी मंदिर में सख्ती, सात सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    • By Admin
    • July 6, 2026
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद को सात अखाड़ों का समर्थन, कुंभ 2027 हमारी अगुवाई में होगा: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 6, 2026
    • 7 views