लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक-एक वोट जरूरी, इसलिए सभी करें मतदान: श्रीमहंत रविंद्र पुरी


हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी प्रदेशवासियों से मतदान की अपील की है। मीडिया को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हमारा देश भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और आज लोकतंत्र का महापर्व अर्थात मतदान का दिन है, यानि अपने वोट से सरकार चुनने का दिन। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मजबूत सरकार का होना जरूरी है, इसके लिए एक-एक मत महत्वपूर्ण है।

हर नागरिक को अपने मत का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में आहुति देनी चाहिए। इसीलिए आप सबसे विनम्र अपील है कि देश की अगली सरकार बनाने के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। खुद भी वोट डालें और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। आपका एक-एक वोट सशक्त सरकार एवं सुशासन के लिए महत्वपूर्ण है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। इसलिए 19 अप्रैल को संत समाज मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शत प्रतिशत मतदान करे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 3 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 3 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 3 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 6 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 10 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 9 views