अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज सहित कई संत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हुए रवाना



हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने के लिए तीर्थ नगरी हरिद्वार से कई बड़े संत दिल्ली राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए।दिल्ली जाते समय अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारत के शिखर पुरष, जिनका एक एक क्षण,  मां भारती की सेवा में समर्पित है ऐसे हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी आज 09 जून 2024 को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ सायं 07 :15 पर लेने जा रहे हैं।मां भगवती मनसा देवी व भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे।उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म में प्रधानमंत्री की अहम भूमिका है वे सनातन संरक्षक प्रधानमंत्री है उनके कार्यकाल में भारत ही नही अपितु विश्व में सनातन का विदेश में भी डंका बजेगा और भारत विश्व गुरु बनेगा।उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का शिलान्यास हुआ और 370 हटी ये भारत के सनातनियों के लिए गौरव के क्षण रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक, रक्षा,विकास और सनातन में मजबूत हुआ है।

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के हाथों में भारत का शासन निश्चित तौर पर सनातन के लिए बहुत ही आवश्यक है आज की परिस्थितियों में भारत वासियों व सनातन को मानने वालो के सम्मान को कोई सुरक्षित रख सकता है तो वो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।

इस मौके पर भारत साधु समाज के महामंत्री महंत ऋषिश्वरानंद जी महाराज ने कहा की भारत में रामराज की जो परिकल्पना हम सभी लोगों ने सुनी हैं उसकी वास्तविक रूप देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हो रहा है रामराज स्थापित करने के लिए एवं सनातन संस्कृति को पूरी दुनिया के सामने एक विजन और मिशन लेकर चल रहे है।

शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश्वर डॉक्टर संत युधिष्ठिर लाल शदाणी ने कहा कि वह तीसरे कार्यकाल में भी देश को विकसित भारत के सपने को साकार करते हुए विकास के पद पर ले जाएंगे हमारा धर्म सद्भाव पर चलने को कहता है और इसी को ध्यान में रखकर नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सब का विकास का नारा दिया है।इसीलिए हम सब आज उन्हें आशीर्वाद देने दिल्ली पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज,महंत ऋषिश्वरानंद,शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर डॉ संत युधिष्ठिर लाल शदाणी सहित देश के कई अन्य संत शामिल होकर आशीर्वाद शुभकामनाए देगे।

  • Related Posts

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    हरिद्वार। सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के भगवा वस्त्र पहनकर संसद परिसर में कटोरा लेकर प्रदर्शन करने का मामला अब संत समाज में भी तूल पकड़ने लगा है। रविवार…

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 3 views

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 6 views

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 31, 2026
    • 3 views

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 6 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 6 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 9 views