वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया श्री राम जन्मोत्सव



भगवान श्रीराम से मर्यादा और गरिमापूर्ण जीवन जीने की लेनी चाहिए सीख: भक्त दुर्गादास

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में सप्तसरोवर मार्ग स्थित वैष्णो देवी मंदिर में लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की पुनः पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए प्रधानमंत्री बनने के लिए चैत्र नवरात्र पर चल रहे विशेष अनुष्ठान का बुधवार को रामनवमी पर हवन के साथ समापन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मंदिर  संचालक भक्त दुर्गादास के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया।


रामनवमी के मौके पर श्रद्धालु भक्तों को फल और मिठाई वितरण किया गया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भक्त दुर्गा दास ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।जिसकी वजह से हर वर्ष चैत्र माह की नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। रामनवमी का दिन शुभ माना जाता है। घरों और मंदिरों में मांगलिक कार्यक्रम किए जाते।
भक्त दुर्गादास ने कहा कि हमें भगवान श्रीराम से मर्यादा पूर्ण और गरिमा पूर्ण जीवन कैसे जीना है सीखना चाहिए। भगवान श्रीराम आदर्श पुरुष हैं। हमे उनकी तरह से जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा। इस अवसर पर पंडित हेमंत थपलियाल, हीरा बल्लभ जोशी, राकेश चंद सकलानी, जगदम्बा प्रसाद, विनय मोहन शास्त्री एवं दीवान सिंह राणा, धनीराम, तनु महाराज, मनी महाजन, अनूप सिंह बेदी, अश्वनी कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की पेटियों की कमी का लिया संज्ञान, अधिकारियों को तलब कर दिए सख्त निर्देश

    देहरादून, 12 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए सेब उत्पादक किसानों को समय पर…

    राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों की नई उड़ान, सीएम धामी ने दिए लिगेसी प्लान पर तेज़ कार्यवाही के निर्देश

    *मुख्य सचिव को निर्देश – खेल अधोसंरचना का हो स्थायी और सतत उपयोग, खिलाड़ियों को मिले निरंतर प्रशिक्षण और सुविधाएं* उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की अभूतपूर्व सफलता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की पेटियों की कमी का लिया संज्ञान, अधिकारियों को तलब कर दिए सख्त निर्देश

    • By Admin
    • July 12, 2025
    • 3 views

    राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों की नई उड़ान, सीएम धामी ने दिए लिगेसी प्लान पर तेज़ कार्यवाही के निर्देश

    • By Admin
    • July 12, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी से महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की 

    • By Admin
    • July 12, 2025
    • 5 views

    गुजरात के राज्यपाल से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत

    • By Admin
    • July 12, 2025
    • 5 views

    कांवड़ मेला सहयोग के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने दिए 25 लाख रुपये

    • By Admin
    • July 12, 2025
    • 5 views

    राजकीय सेवाओं के चयन में पारदर्शिता एवं विश्वनीयता पर बात करते हुए एवं राज्य के युवाओं का आह्वान करते हुए सीएम धामी ने कहा कि अब राज्य में सरकारी सेवाओं में चयन का आधार केवल और केवल मेरिट, प्रतिभा व योग्यता है, इसलिये राजकीय सेवाओं में आने के इच्छुक युवा पूरे विश्वास एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी करे, उनका भविष्य उज्ज्वल है 

    • By Admin
    • July 12, 2025
    • 5 views