अमर बलिदानियों के लिए होगा श्राद्ध तर्पण:पंडित अधीर कौशिक

हरिद्वार, विश्व सनातन धर्म महासभा एवं सनातन संयुक्त व्यापार संघ के तत्वाधान में दो अक्टूबर को लवकुश घाट ऋषिकुल पर श्राद्ध तर्पण किया जाएगा। राष्ट्र के प्रति समर्पित महाबलिदानियों का जिन्होंने अपने धर्म, राष्ट्र स्वाभिमान, देश की सीमीओं की रक्षा, बहन बेटियों की रक्षा करते हुए बलिदान दिया है। श्रीमहंत ब्राहानंद गिरी विश्व सनातन धर्म महासभा के संयांेजन में श्राद्ध तर्पण किया जाएगा। श्राद्ध तर्पण में स्वामी नित्यानंद पुरी, धर्मेन्द्रनाथ एवं श्री अखंड परशुराम अखाड़े के पंडित अधीर कौशिक, अघोर अखाड़ा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश धर्मेन्द्र नाथ, स्वामी आत्मानंद, साध्वी आरती गिरी, साध्वी ज्योति, रमेश कपूर एवं तर्पण करने वाले आचार्य गिरीश मिश्रा शामिल होंगे। श्रीमहंत ब्राहानंद गिरी महाराज ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पित, देश रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों के लिए श्राद्ध तर्पण किया जाएगा। पूरे देश में सनातन संस्थाएं श्राद्ध तर्पण में भाग लेंगी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों का बलिदानियों को सदैव याद रखना चाहिए। युवा पीढ़ी को संस्कार संस्कृति को जानने का भी मौका मिलेगा। दो अक्टूबर को श्राद्ध तर्पण में संत महापुरूष, सामाजिक संस्थाएं एवं युवा प्रतिभाग करेंगे।

  • Related Posts

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    हरिद्वार। विश्व नमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर वीआईपी घाट हरिद्वार में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उत्तराखण्ड द्वारा एक भव्य और आध्यात्मिक आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ…

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 3 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 11 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 7 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 8 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 7 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 7 views