गौतस्करों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है लगातार

*मुखबिर की खास खबर पर पुलिस टीम की औचक दबिश*

*बाप-बेटे सहित कुल तीन आरोपियों का दबोचा*

*आरोपियों के कब्जे से 200 किलो गौमांस, गौकशी उपकरण बरामद*

*01 गौवंश पशु (बछिया) को मौके से किया गया सकुशल रेस्क्यू*

*मौके से फरार आरोपी सहित कुल चार के खिलाफ मुकदमा किया गया दर्ज*

दिनांक- 29.09.24 को मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना पर थाना बहादराबाद पुलिस ने ग्राम मरगूबपुर में डिग्री कॉलेज के पास खेतों में स्थित मकान मे दबिश दी।

मकान में कुछ लोग गौमांस की कटाई छटाई करते हुए पाए गए। पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बाप-बेटे सहित कुल तीन लोगों को घेर-घोटकर पकड़ लिया। शेष एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गया जिसे पकडने का प्रयास किया गया तो जंगल में अंधेरे के कारण हाथ नही लग पाया।

मौके पर कटा हुआ मांस लगभग 200 कि0ग्रा0, गोवंशीय पशु का सिर, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण, गौकशी में प्रयुक्त 02 मो0सा0 व एक जीवित बछिया जिसके पैर बंधे थे, को भी बरामद किया गया।

पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि वह सभी गौकशी का काम पिछले काफी समय से कर रहे हैं। यह घर गांव से अलग खेतों में बना है। इसलिए पहले भी कई बार गौकशी का काम कर चुके है। यहाँ पर कटाई छटाई कर मोटर साइकिलों का जरिए माल को गाँव में बेचा जाता था।

फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल व पशु चिकित्साधिकारी बेलडा रुड़की को मौके पर बुलाया गया। चिकित्सक द्वारा बरामद मांस व खुर, गौवंश पशु का सिर को देखकर गौ मांस के रुप मे पहचान की गयी तथा बरामद मांस से नमूना माल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाल रिपोर्ट तैयार की गई। शेष मांस को पशु चिकित्साधिकारी के देखरेख मे सुरक्षित जगह मे अम्लीय छिडकाव कर नष्ट किया गया।

मौके से पकडे गये तीनो आरोपित व फरार व्यक्ति के विरूद्ध थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0- 475/24 धारा- 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम व 3/11 पशुक्रुरता अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- सनाउल्ला पुत्र मुनफैत अली उम्र 52 वर्ष,

2- अब्दुल सलाम पुत्र सनाउल्ला उम्र-18 वर्ष,

3- अब्दुल रहीम पुत्र नूर हसन उम्र 19 वर्ष निवासीगण ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद

*बरामद माल-*

1- गौंमांस- 200 कि0ग्रा0

2- छुरी- 01

3- बाल्टी- 01

4- तराजू व वाट- 01

5- लकडी का गुटका- 01

6- नायलोन रस्सीयां

7- जिंदा गौवंश पशु (बछिया)- 01

*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार (प्रभारी चौकी शान्तरशाह)

2- उ0नि0 जगमोहन

3- उ0नि0 कल्पना शर्मा

4- उ0नि0 अरविन्द कुमार

5- हे0का0 राकेश नेगी

6- का0 अंकित कुमार

7- का0 अवनेश राणा

8- का0 बलवन्त सिंह

9- हो0गा0 सुषमा सागर

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 14 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 20 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 22 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 21 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 26 views