Haridwar News ₹5000 के इनामी अभियुक्त को हरियाणा से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस

*गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाने*

*नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले गया था आरोपी*

*नाबालिक को पूर्व में किया जा चुका सकुशल बरामद*

*अपहरणकर्ता बेटे को शरण देने पर मां को पहले ही जेल भेज चुकी हरिद्वार पुलिस*

हरिद्वार/कनखल

दिनांक 28/04/24 को बजरीवाला बैरागी कैंप निवासी रूपचंद द्वारा खुद की नाबालिक लड़की को भगा ले जाने के संबंध में थाना कनखल पर मुकदमा अपराध संख्या 115/24 धारा 363 दर्ज कराया गया था।

दौराने विवेचना अरविन्द पुत्र जयपाल निवादी ग्राम कैलसा बार्डर थाना कोतवाली देहात जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश व अभियुक्त की मां का नाम प्रकाश में आया था।

जिसपर कार्यवाही करते हुए कनखल पुलिस द्वारा नाबालिक को पूर्व में ही सकुशल बरामद करते हुए महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व उक्त अभियोग में पोक्सो अधि0 की बढोतरी की गयी।

अभियुक्त अरविन्द गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने घर से लगातार फरार चल रहा था जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय से 82 सीआरपीसी वारण्ट प्राप्त कर तामील किया गया था।

अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियुक्त पर 5000/ रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी।

वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कनखल पुलिस के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप इनामी अभियुक्त को फरिदाबाद हरियाणा से दबोचने में सफलता हासिल की।

*नाम पता ईनामी अभियुक्त*

अरविन्द पुत्र जयपाल निवासी ग्राम कैलसा बार्डर थाना को0 देहात जिला अमरोहा उ0प्र0

*पंजीकृत अभियोग*

मु0अ0सं0 115/24 धारा 363/366ए/368 भादवि व 11/17 पोक्सो अधि0

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 चरण सिंह चौहान, प्रभारी चौकी जगजीतपुर कनखल

2- म0 उ0 नि0 भावना पंवार

3- का0 653 उमेद सिहं

  • Related Posts

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 6 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 17 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 25 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 24 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views