Haridwar जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय वूमेन अंडर 19 हॉकी टूर्नामेंट के विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित 

हरिद्वार 16 अक्टूबर 2024-

वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में जिला स्तरीय वूमेन अंडर 19 हॉकी टूर्नामेंट के समापन अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित।

जिलाधिकारी ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजय टीम, रनर टीम के साथ ही प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में सबसे महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना जरूरी है, क्योंकि प्रतिभाग करने के बाद ही प्रतिस्पर्धा का दौर शुरू होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में जीतने से ज्याद प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कड़ी मेहनत व लगन से प्रतियोगिताओं की तैयारी करना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।जिलाधिकारी ने मैन ऑफ़ द मैच बीना, प्लेयर ऑफ़ द टूरनामेंट सलोनी को, बेस्ट स्कोरर ऑफ़ द टूर्नामेंट करीना को दिया।

प्रतियोगिता के अन्तिम दिन प्रथम सेमीफाइनल मैच- जनपद हरिद्वार ‘‘ए‘‘ एवं ऊधमसिंह नगर के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार6-2 से विजयी रही।

प्रतियोगिता का द्वितीय सेमीफाइनल मैच- जनपद देहरादून एवं हरिद्वार ‘‘बी‘‘ के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार‘‘बी‘‘ 2-1 से विजयी रही।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच- जनपद हरिद्वार ‘‘ए‘‘ एवं देहरादून के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार ‘‘ए‘‘ की टीम 4-3 से विजयी रही।

टूर्नामेंट में विभिन्न जिलों की 12 टीमों ने शिरकत की थी, जिसमें आज देहरादून और हरिद्वार की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। हरिद्वार की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 4- 3 से देहरादून की टीम से मुकाबला जीत लिया। समापन अवसर में एसडीएम अजयवीर सिंह, जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर शबाली गुरंग, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर हरिद्वार प्रदीप कुमार, वरुण बेलवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 5 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 5 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views