अखिल भारतीय सनातन परिषद व न्यू जर्नी सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा दिल्ली में किया भारत गौरव सम्मान समारोह



अखिल भारतीय सनातन परिषद ने समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को किया सम्मानित

देश के विकास के लिए सनातन धर्म का प्रचार प्रसार और सनातनियों को जगाने वाली संस्था अखिल भारतीय सनातन परिषद लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश को लेकर संस्था द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में भारत गौरव सम्मान का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय सनातन परिषद व न्यू जर्नी सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सनातन परिषद की कार्यकारिणी विस्तार कर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नियुक्तियां दी गई। अमेरिका, कनाडा और कोरिया में भी संस्था के संयोजक और अध्यक्ष नियुक्त किए गए। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कपूर को संस्था का सह संयोजक राष्ट्रीय नियुक्त किया गया।

अखिल भारतीय सनातन परिषद के सचिव व कार्यकारी अध्यक्ष श्री मंहत राम रतन गिरी महाराज, महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती व अंतरराष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने संयुक्त रूप से लोगों का सम्मान किया। इस दौरान श्री महंत राम रतन गिरी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय सनातन परिषद का निर्माण सनातन धर्म की रक्षा और सनातन प्रेमियों को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। प्राचीन काल से सनातन ही शाश्वत है और सनातन धर्म को बढ़ाने का प्रयास अखिल भारतीय सनातन परिषद पुरजोर रूप से कर रही है। जहां जाती पाती के भेदभाव को मिटाकर सभी हिंदू प्रेमियों को सनातन परिषद से जुड़ा जा रहा है।

संस्था के महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द संस्था अपने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्तियों को पूर्ण कर एक बड़े सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार में इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज द्वारा बनाई गई संस्था अखिल भारतीय सनातन परिषद देश में सनातन की अलख जगाने का अथक प्रयास कर रही है।

महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि अखिल भारतीय सनातन परिषद हर तरह से सभी साथियों के साथ खड़ी है। हिंदू धर्म सनातन धर्म को बढ़ाने का प्रयास करने के लिए सनातन परिषद सदैव तत्पर है।

अखिल भारतीय सनातन परिषद के संगठन मंत्री प्रवक्ता डॉ रोहित सक्सेना ने कहा कि सनातन परिषद लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है और बहुत जल्द राष्ट्रीय नई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है कार्य करेगी।

इस अवसर पर इस अवसर पर लोगों को सम्मान करने में राष्ट्रीय सचिव पीके गुप्ता, शैलेंद्र कुमार शर्मा, अजय कुमार सिंह, मीका सिंह, बंटी कुमार, अंशुल ओझा और किरणदीप कौर आदि लोग सम्मिलित रहे।

  • Related Posts

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

     सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च, उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची साधना: प्रदीप बत्रा गुरु के संस्कारों से ही राष्ट्र और समाज का सशक्त निर्माण संभव:पदम सिंह हरिद्वार।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 4 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 6 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 6 views