रामानंद इस्टीट्यूट के छात्रों ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प



: मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया जा रहा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान


हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत रामानंद इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं में अंतर्राष्ट्रीय एंटी ड्रग्स डे पर नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नशा मुक्त और जागरूकता को लेकर शपथ भी ली।


संस्थान के चेयरमैन और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह पहल युवाओं में नशे के विरुद्ध चेतना फैलाने का काम कर रही है। नशा मुक्त समाज से ही उन्नत राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। छात्र छात्राओं को नशा मुक्त समाज का महत्व बताते हुए निदेशक वैभव शर्मा ने कहा कि नशा कई बुराइयों की जड़ है। नशे की लत में पढ़कर नौजवान ना तो अपने परिवार और ना ही देश का हित कर पाते हैं। इसलिए हमें नशे से दूर रहने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।

इस अवसर पर अश्वनी जगता, आर ऐ शर्मा, डॉ मयंक गुप्ता, मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, मनोज बंसल, सचिन विश्नोई , डॉ रोहित कुमार, कृति जैन, हिमानी चौहान, विवेक जोशी, शगुन तनेज़ा, शिवांगी वर्मा, हर्षिता अरोड़ा, शिल्पा गिरी, प्रियंका वशिष्ठ, अंकित कर्णवाल, संगीता रानी, मोनिका गौतम, श्वेता रानी, हिमांशु सदपुरी, कोमल दिवाकर, रेनुका, निशी चौधरी, शिखा सिंह, विवेक शर्मा, तूबा, कनिष्का, तरन्नुम, भाग्यलक्ष्मी, विश्वजीत, सौरभ आर्या, सचिन, हिमांशु सिंह, राहुल, अंकित कटारिया, मंजीत, साक्षी उनियाल, हिमांशु सेमवाल, कृतिका, पवन, मयंक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views