अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने की राज्य कैबिनेट के निर्णय का स्वागत

 

उत्तराखंड के चारों धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं : रविंद्रपुरी

अखाड़ा परिषद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत,अभिनंदन करेगा

 

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड के चारों धाम व अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम से ट्रस्ट या समिति का गठन किए जाने के खिलाफ कड़ा कानून बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पौराणिक काल से स्थापित चारों धाम – बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री, उत्तराखंड की अदभुत पहचान तथा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री मंदिर के नाम पर अन्यंत्र स्थान पर मंदिर का निर्माण, समिति या

 

ट्रस्ट का गठन किए जाने से ही स्थानीय परम्पराओं एवं धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुँचती है। श्रद्धालुओं में भी भ्रम की स्थिति बनती है। इसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा कानून बनाने का निर्णय लेकर सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अखाड़ा परिषद के संतों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर उनका स्वागत और अभिनंदन करेगा।

अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड में स्थित चारों धाम के नाम का दुरूपयोग रोकने के लिए कानून बनाने के सरकार के निर्णय का अखाड़ा परिषद स्वागत करती है।

  • Related Posts

    मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र, चढ़ावे में पारदर्शिता पर ट्रस्ट का बड़ा कदम

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा को तैयार संत समाज, समय आने पर अखिलेश यादव को भी देंगे निमंत्रण हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर में दान और चढ़ावे…

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र, चढ़ावे में पारदर्शिता पर ट्रस्ट का बड़ा कदम

    • By Admin
    • July 15, 2026
    • 3 views

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 6 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 7 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 8 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 12 views