मां भगवती की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां भगवती की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। गुप्त नवरात्र पूजन के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गुप्त नवरात्र में दस महाविद्याओं की पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सभी संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष में दो बार चैत्र और अश्विन में आने वाले नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। जबकि गुप्त नवरात्रों में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रों में देवी भगवती की पूजा अर्चना करने से साधक का जीवन सफल हो जाता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ की गयी आराधना से प्रसन्न होकर मां भगवती साधक की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। जिससे प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्ति होती है। जीवन सुखमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि देवी भगवती का पूजन व आराधना करने के साथ सभी को देवी स्वरूपों कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी लेना चाहिए।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य विभाग को मिले 29 नये विशेषज्ञ चिकित्सक

    *विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने दी तैनाती प्रस्ताव को मंजूरी* *विशेषज्ञ चिकित्सक के आने से मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था* देहरादून, सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 29 और…

    भारतीय किसान यूनियन टिकैत का किसान महाकुंभ  5 जून से

    नरेश टिकैत और राकेश टिकैत भी होंगे शामिल हरिद्वार, 12 जून। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का चार दिवसीय महासम्मेलन 15 जून से रोड़ी बेलवाला मैदान में आयोजित किया जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वास्थ्य विभाग को मिले 29 नये विशेषज्ञ चिकित्सक

    • By Admin
    • June 12, 2025
    • 3 views

    भारतीय किसान यूनियन टिकैत का किसान महाकुंभ  5 जून से

    • By Admin
    • June 12, 2025
    • 3 views

    कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का उम्दा खुलासा

    • By Admin
    • June 12, 2025
    • 3 views

    एसपी सिटी पंकज गैरोला की अध्यक्षता में मेला कंट्रोल में गोष्ठी आयोजित

    • By Admin
    • June 12, 2025
    • 3 views

    कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    • By Admin
    • June 12, 2025
    • 3 views

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

    • By Admin
    • June 11, 2025
    • 4 views