कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायज़ा

*जिलाधिकारी ने वैरागी कैम्प, सीसीआर व हरकी पौड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।*

हरिद्वार 11 जुलाई 2025- कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्व सम्पन्न कराने हेतु वैरागी कैम्प में बनाई गई अस्थायी पार्किंग स्थल का प्रशासनिक अमले के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जल निगम एवं जल संस्थान के अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि पार्किंग स्थल पर पेयजल की आपूर्ति सुचारू रहे है, इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही न हो। उन्होंने निर्देश दिये कि पेयजल हेतु बनाये गये स्टेण्ड पोस्ट पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था रहे। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये कि सभी पार्किंग स्थलों तथा कांवड़ पटरी मार्ग पर विद्युत की समुचित व्यवस्था रहे। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आपूर्ति सुचारू की जाये। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि कही पर भी करन्ट की स्थिति न हो, करन्ट की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटित हो पाये। उन्होंने निर्देश दिये कि वर्तमान में बरसात का समय है ट्रान्सफार्मरों के नज़दीक किसी भी प्रकार से कोई न पहुॅच पाये। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को पार्किंग स्थलों एवं हरकी पौड़ी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चाक-चौैबन्द रखने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कांवड़ियों को जागरूक करें कि हरकी पौड़ी क्षेत्र में गन्दगी न करें तथा कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि हरकी पौड़ी क्षेत्र में किसी भी प्रकार से कोई अतिक्रमण न हो। यदि कोई व्यक्ति नियम विरूद्ध दुकान लगाता है या अतिक्र्रमण करता है तो उसके विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी स्तर पर तैयारियों में यदि कोई कमी रह गई हो तो उस कमी को छुपाने के स्थान पर तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा सभी सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों मे रहकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते रहने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मार्गदर्शित करते हुए निर्देश दिये कि मेले के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नन्दन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई ओम जी गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views