भगवान शिव को प्रिय है श्रावण मास:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सावन के पहले सोमवार पर निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों को जलपान व भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। सावन के पहले सोमवार से श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने विश्व कल्याण के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को श्रावण मास सबसे अधिक प्रिय है। श्रावण में पूर्ण विधि विधान से जलाभिषेक किए जाने से प्रसन्न होकर महादेव शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक करते हुए भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी ध्यान करें। ऐसा करने से शिव और शक्ति की सम्मिलित कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। शिव और शक्ति की कृपा से सभी संकट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने शिवभक्त कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें। प्रशासन का सहयोग करें। गंगा स्वच्छता में सहयोग करते हुए गंगा में किसी प्रकार की गंदगी और पुराने कपड़े आदि ना डालें। घाटों पर पॉलीथीन का प्रयोग ना करें। इस अवसर पर महंत रवि पुरी,डॉक्टर सुनील बत्रा, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Related Posts

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,श्री महंत दर्शन भारती महाराज ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री को दी बधाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 3 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 4 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views