श्री निरंजनी रामलीला संस्था मायापुर द्वारा निकाली गई भव्य रामबरात शोभायात्रा

हरिद्वार, 24 सितंबर — श्री निरंजनी रामलीला संस्था मायापुर द्वारा अपने पाँचवें वर्ष में परंपरागत और भव्य रूप से रामबारात का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम बन गई।

बैंड-बाजों की मधुर धुन, रंग-बिरंगी रोशनी, और आकर्षक झांकियों के साथ निकली रामबारात ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। झांकियों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, रावण आदि के स्वरूपों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई शिवमूर्ति चौक पर पहुँची, जहाँ घूमते हुए मंच पर भगवान श्रीराम और माता सीता की वरमाला का आयोजन किया गया। यह दृश्य देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

रामबारात का नेतृत्व संस्था के सचिव भोला शर्मा एवं चंद्रशेखर कुर्ल ने किया। अध्यक्ष राजू मनोचा, संगठन सचिव अमित बौरी, निर्देशक समीर शर्मा (टीना), सह-निर्देशक श्लोक कुर्ल एवं अंकित तिवारी ,परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कार्यक्रम को व्यवस्थित और आकर्षक रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इनमें प्रमुख रूप से पार्षद दीपक शर्मा, एडवोकेट सचिन बेदी, एडवोकेट मनमोहन मल्होत्रा, पत्रकार रजत चौहान, जौनी अरोड़ा, इंद्रजीत सिंह बेदी, अमित गर्ग, अतुल जुनेजा, लक्ष्य पंडित, मयंक ठाकुर, पिंका चंचल, सुरेन्द्र सैनी और प्रवीण मालमंत्री आदि उपस्थित रहे।

इस भव्य शोभायात्रा के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म की पुनः प्रतिष्ठा का संदेश समाज में फैलाया गया। संस्था के प्रयासों की नगरवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे हर वर्ष और भव्य रूप में आयोजित करने की कामना की।

  • Related Posts

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views