राष्ट्र निर्माण ने माहिलाओं की भूमिका अग्रणी : भावना त्यागी

-राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पथ संचलन

हरिद्वार।

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा बुधवार की शाम सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 से भगत सिंह चौक,विवेक विहार,चंद्राचार्य चौक होते हुए प्रेम नगर आश्रम के सामने मॉर्डन कालोनी होते हुए वापसी भगत सिंह चौक से सरस्वती विद्या मंदिर तक स्वयं सेविकाओं ने पथ संचलन किया। स्वयं सेविकाओं पर जगह जगह फूलों की वर्षा हुई।

इस मौके पर राष्ट्र सेविका समिति की प्रान्त कार्यवाहिका श्रीमती भावना त्यागी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका है। समाज निर्माण में मातृ शक्ति के शारिरिक, मानसिक विकास हेतु, गत 89 वर्षों समिति कार्यरत है, मातृ शक्ति के आदर्श मूल्यों को स्थापित करने का कार्य निरंतर किया जाता है। संगठन कार्य को गति प्रदान करने एवं मातृ शाक्ते के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्र सेविका समिति समय-समय पर प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करती है। इसी क्रम में 2025 का 15 दिवसीय समिति शिक्षा वर्ग 24 मई 2025 से 8 जून 2025 तक चल रहा है। इस वर्ग में उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों से 200 बहनें प्रशिक्षण ले रही है।

उन्होंने बताया कि बहनों के कौशल प्रदर्शन के लिए नगर में पथ संचलन किया गया।

इस मौके पर प्रान्त व्यवस्था प्रमुख रेखा झा,वर्गाधिकारी रेखा भाटिया,जिला कार्यवाहिका

वन्दना शर्मा, जिला संर्पक प्रमुख ममता, नगर कार्यवाहिका दीप्ति सिंह,सुमन, सह नगर कार्यवाहिका डॉ. प्रियंका शर्मा, नगर बौद्धिक नीरज शर्मा,व्यवस्था प्रमुख पूजा वालिया,विजय लक्ष्मी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही।

—————–

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 12 views