गढ़वाल के पांच दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

*चमोली में परखेंगे यात्रा व्यवस्थाएं, जिला प्रशासन की लेंगे बैठक*

*भ्रमण के दौरान श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में योजनाओं का करेंगे लोकार्पण*

देहरादून, 12 मई 2025

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गढ़वाल मंडल के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं का जायजा लेंगे, साथ ही विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत चमोली जनपद का भ्रमण करेंगे, जहां वह चार धाम यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं को परखेंगे। चमोली जिला मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री स्थानीय प्रशासन की बैठक लेंगे, इसके साथ ही वह स्वास्थ्य, शिक्षा और सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी विभागीय अधिकारियों से लेंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह आगामी 17 मई तक गढ़वाल मंडल के दौरे पर रहेंगे। पांच दिवसीय दौरे की शुरूआत वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से करेंगे। जहां वह मंगलवार को सिमखेत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास करेंगे। बुधवार को डॉ. रावत कलगड़ी मल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत वह कालौं, चमगांव और पटोटी में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वह राजकीय इंटर कॉलेज कालौं के नव निर्मित भवन तथा पटोटी के बहुउद्देशीय पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे साथ ही वह प्राथमिक विद्यालय कालौं व चमगांव के स्वीकृत भवन व सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास करेंगे।

गुरूवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत भुवनेश्वरी में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नव प्रवेशित छात्रों के मंगल स्नान एवं यज्ञोपवीत संस्कार में हिस्सा लेंगे और उन्हें दीक्षारम्भ की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे। इसके उपरांत वह ग्वाडीगाड, सरणा, चोपड्यूं और पाबौं में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़ीगाड, जूनियर हाईस्कूल सरणा के नव निर्मित भवन तथा चोपड्यूं में पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पाबौं में ब्लॉक सभागार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के इंटरलॉकिंग टाइल रास्ते का लोकार्पण करेंगे। पाबौं में डॉ. रावत व्यापार मंडल के पादधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे।

16 व 17 मई को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत चमोली जनपद के दौरे पर रहेंगे। जहां वह चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान वह यात्रा मार्गों पर स्थित स्वास्थ्य विभाग की स्थाई व अस्थाई चिकित्सा इकाईयों का भी निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन की बैठक लेंगे। जिसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे साथ ही चार धाम यात्रा व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे।

  • Related Posts

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views