उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन हरिद्वार ने किया ऑनलाइन चैक-इन का बहिष्कार

स्विफ्ट चैट पर शिक्षक उपस्थिति के लिए प्रतिदिन ऑनलाइन चैक-इन और लोकेशन साझा करने का उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन हरिद्वार ने विरोध शुरू कर दिया हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने इस बाबत शिक्षा मंत्री को पत्र प्रेषित कर कहा है कि स्विफ्ट चैट एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति लोकेशन के साथ चेक-इन का नया फीचर जोडते हुए विद्यालय के शिक्षकों की सत्यनिष्ठा पर संदेह कर पूरे शिक्षक समाज को हतोत्साहित किया हैं। इस व्यवस्था से शिक्षकों में भारी रोष है। संगठन ने मांग की हैं कि जब तक प्रत्येक शिक्षक को स्मार्ट फोन, सिम, मासिक डाटा रिचार्ज की सुविधा विभाग द्वारा उपलब्ध नही कराई जाती है तब तक शिक्षक सेल्फ चेक इन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नही करेंगे। जिला महामंत्री अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर यदि किसी भी शिक्षक पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही की गयी तो संगठन इसका विरोध करेगा। चैक इन उपस्थिति से शिक्षकों पर भरोसे का संकट मंडराने की वजह से यह प्रकरण धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करता जा रहा हैं। शासकीय व्यवस्था में अनुशासन और पारदर्शिता निःसंदेह आवश्यक हैं, किंतु जब यह व्यवस्थाएं अपनी मूल भावना को छोड़कर केवल संदेह और नियंत्रण के औजार बन जाएं तो यह चिंता का विषय बन जाता है। तकनीकी व्यवस्था थोपना शिक्षकों के उस योगदान की उपेक्षा करता है जो वे कक्षा से बाहर विद्यालयों की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक सहयोग, और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में देते हैं। जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने शिक्षा मंत्री से इस पर पुनर्विचार का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    पूरी दुनिया के लोग अपना रहे सनातन संस्कृति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी विश्व समुदाय को नई दिशा दे रही भारतीय ऋषि परंपरा-स्वामी बालकानंद गिरी सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगी-महामंडलेश्वर योगमाता…

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    *वर्तमान पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है: डॉ युधिष्ठिर लाल* *श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, सद्भाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 3 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 5 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 3 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 5 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 6 views