Haridwar नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस

 

*हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता*

*पीड़ित को रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे थे ₹30 लाख*

 

दिनांक 08.01.25 को वादी सुशील कुमार पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम अलीपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार द्वारा लिखित शिकायत दी गयी कि राहुल वर्मा पुत्र रामजवारी वर्मा नाम के व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर मुझसे वर्ष 2023 में 300000/- रूपये (तीस लाख रूपये) धोखाधडी से ठग लिये है। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या- 14/25 धारा 420, 504, 506 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक विजय प्रकाश के सुपुर्द की गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए निर्देश के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त राहुल वर्मा पुत्र राम जवारी

को विनय एन्कलेव कॉलोनी रानीपुर से गिरफ्तार किया गया।

 

मूल रूप से करनाल हरियाणा निवासी आरोपी 10वीं पास है जो वर्तमान में रानीपुर क्षेत्रांतर्गत किराए के मकान पर रहता है। इस से पूर्व भी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1- राहुल वर्मा पुत्र राम जवारी निवासी वार्ड नंबर 8 थाना इंद्री जिला करनाल हरियाणा हाल पता पी0ए0सी0 पेट्रोल पंप के सामने विनय एनक्लेव किराएदार श्रीमती रामावती थाना रानीपुर हरिद्वार – उम्र-33 वर्ष

 

*पुलिस टीम*

उ0नि0 विजय प्रकाश

अपर उ0नि0 राकेश कुमार

कानि. मनोज रतूडी

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 10 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 12 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views