वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया श्री राम जन्मोत्सव



भगवान श्रीराम से मर्यादा और गरिमापूर्ण जीवन जीने की लेनी चाहिए सीख: भक्त दुर्गादास

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में सप्तसरोवर मार्ग स्थित वैष्णो देवी मंदिर में लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की पुनः पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए प्रधानमंत्री बनने के लिए चैत्र नवरात्र पर चल रहे विशेष अनुष्ठान का बुधवार को रामनवमी पर हवन के साथ समापन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मंदिर  संचालक भक्त दुर्गादास के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया।


रामनवमी के मौके पर श्रद्धालु भक्तों को फल और मिठाई वितरण किया गया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भक्त दुर्गा दास ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।जिसकी वजह से हर वर्ष चैत्र माह की नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। रामनवमी का दिन शुभ माना जाता है। घरों और मंदिरों में मांगलिक कार्यक्रम किए जाते।
भक्त दुर्गादास ने कहा कि हमें भगवान श्रीराम से मर्यादा पूर्ण और गरिमा पूर्ण जीवन कैसे जीना है सीखना चाहिए। भगवान श्रीराम आदर्श पुरुष हैं। हमे उनकी तरह से जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा। इस अवसर पर पंडित हेमंत थपलियाल, हीरा बल्लभ जोशी, राकेश चंद सकलानी, जगदम्बा प्रसाद, विनय मोहन शास्त्री एवं दीवान सिंह राणा, धनीराम, तनु महाराज, मनी महाजन, अनूप सिंह बेदी, अश्वनी कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views