उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय (अण्डर-19) बालिका हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

हरिद्वार 14 अक्टूबर 2024- जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून एवं जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय हरिद्वार के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय (अण्डर-19) बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 14 अक्टूबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 तक वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों की 12 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार आकांक्षा कोण्डे, के कर-कमलों द्वाराकिया गया।

प्रतियोगिता का प्रथम मैच जनपद हरिद्वार एवं पौड़ी के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार 18-0 से विजयी रही, प्रतियोगिता का द्वितीय मैच जनपद हरिद्वार एवं रानीखेत के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार 19-0 से विजयी रही, प्रतियोगिता का तृतीय मैच- जनपद ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल के मध्य खेला गया जिसमें ऊधमसिंह नगर 4-0 से विजयी रही, प्रतियोगिता का चतुर्थ मैच- जनपद हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार 16-0 से विजयी रही, प्रतियोगिता का पंचम मैच जनपद देहरादून एवं चम्पावत के मध्य खेला जा रहा है जिसमें देहरादून की टीम मध्याहन तक 1-0 से आगे चल रही थी।

प्रतियोगिता में वरूण बेलवाल, दीपक जोशी, अमित कटारिया, मोहित रावत, अमित नेगी, गोविन्द लटवाल, कु० प्रीति, विशेष पाल, रूपिन यादव, विनय किशोर, सौरभ पटवाल, श्रीमती परमिता गौतम, निर्णायक की भूमिका में रहे।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार पाण्डेय जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिद्वार, मुकेश भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक, प्रदीप कुमार उप क्रीडा अधिकारी, वरुण बेलवाल उप क्रीडा अधिकारी हल्द्वानी, दीपक जोशी, अनुराग राठी, प्रजापति कुकरेती, रविन्द्र यादव, एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    हरिद्वार। गंगा सप्तमी पर प्राचीन हनुमान मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां गंगा जन्मोत्सव संघ द्वारा मां गंगा का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 3 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 4 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 4 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 3 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 5 views

    आयुर्वेद से ही स्वस्थ जीवन संभव: डॉ. मनीषा दीक्षित

    • By Admin
    • April 21, 2026
    • 6 views