जिला भाजपा कार्यालय पर सक्रिय सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला संपन्न हुई

हरिद्वार

जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर सक्रिय सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला संपन्न हुई।

मुख्यवक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के संविधान के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक जो भाजपा के विधान की धारा 2( संकल्प) 3( मूल दर्शन) 4( निष्ठाओ) को स्वीकारता है।

वह भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता है। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता के लिए फॉर्म भरने व जमा करने की अवधि है उसके पश्चात 1 से 4 नवंबर तक सत्यापन व अनुमोदन होगा और आगामी 5 नवंबर को जिला केन्द्रो पर सक्रिय सदस्यता की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने मे प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका रहने वाली है जिस प्रकार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में रहकर सेवा ही संगठन के माध्यम से आम जनमानस के बीच जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताकर लाभ दिलाने का कार्य कर रहा है।

जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारी को 16 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के निमित्त जुड़ जाने का आवाहन किया एवं इसी के साथ-साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को पत्रको के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।

सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉ० जयपाल सिंह चौहान ने कार्यशाला में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया और कहा कि हम सभी संगठन द्वारा दिए गए इस अभियान के निमित्त पूरे मनोयोग से जुट जाएं एवं अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।

कार्यक्रम का संचालन अभियान सहसंयोजक लव शर्मा ने किया इस अवसर पर रानीपुर के विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, अमरीश गर्ग, जिला महामंत्री आशु चौधरी व आशुतोष शर्मा, मोहित वर्मा, नीपेंद्र चौधरी ,अनु कक्कड़, रीता चमोली, प्रमोद शर्मा, संजय सहगल ,राजकुमार अरोड़ा, जितेंद्र चौधरी, एजाज अहमद, डॉ प्रदीप कुमार, रंजना चतुर्वेदी, देवेंद्र प्रधान ,मनीष कुमार ,नकली राम सैनी ,सचिन शर्मा ,नागेंद्र राणा, राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नायर, कैलाश भंडारी, मोहित शर्मा, अमित राज ,सीमा चौहान, रीता सैनी ,नेपाल सिंह, प्रणव यादव, दीपांशु विद्यार्थी, रितु ठाकुर, कमला जोशी, राजीव भट्ट, कमल प्रधान ,संगीता प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 8 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views