स्वस्थ समाज ही होता हैं सशक्त राष्ट्र की नींव: श्रीमहन्त रविंद्र पुरी 

नशा मुक्त भारत अभियान को गति दे रहा एस एम जे एन परिवार: प्रो बत्रा

तम्बाकू मुक्त कैंपस बना एस एम जे एन पी जी कॉलेज

वन्दे मातरम की 150 वीं वर्षगाँठ तथा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम

18 नवम्बर 2025

हरिद्वार

एस एम जे एन महाविद्यालय में आज आतंरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत तथा वन्दे मातरम की 150 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता तथा सामूहिक प्रतिज्ञा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने अपने सन्देश में युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त रहकर ही स्वस्थ जीवन पाया जा सकता हैं। श्रीमहन्त ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज की एंटी ड्रग सेल माननीय प्रधानमंत्री के विजन नशा मुक्त भारत के लिए निष्ठा और लग्न से कार्य कर नशा मुक्त भारत अभियान को निरंतर गति दे रही हैं। प्रो बत्रा ने बताया कि एस एम जे एन जिले में नशा मुक्त कैंपस बनकर युवाओं को नशे से बचाने का हर संभव प्रयास कर रहा हैं। प्रोफ़ेसर बत्रा ने महाविद्यालय को तम्बाकू मुक्त परिसर बनने पर छात्र छात्राओं को बधाई प्रेषित की हैं । उन्होंने वन्दे मातरम की 150 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में युवाओं को राष्ट्र के प्रति प्रेम तथा समर्पण भाव रखने का सन्देश भी दिया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि युवाओं को आत्मचिंतन कर सही मार्ग चुनने को कहा। इस अवसर पर एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ पल्लवी राणा एवं विनय थपलियाल

ने प्रतिभागियों को शुभकामनाये प्रेषित की। रंगोली प्रतियोगिता में एम ए की शालिनी, निधि तथा बी ए के मोहित त्रिपाठी (ग्रुप 1) तथा दिव्यांशु नेगी, प्रतिमा, नेहा और दिव्यांशु गैरोला (ग्रुप 2) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में बी ए की सोनम, कशिश तथा नम्रा सम्मिलित रहे। जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में बी ए की संध्या तथा ममता (ग्रुप 1) तथा बी एस सी की दिव्या तथा निधि (ग्रुप 4) सम्मिलित रहे। उक्त प्रतियोगिता में दिव्यांश शर्मा तथा यादविंदर सिंह ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। निबंध प्रतियोगिता में बी ए की कशिश को प्रथम, बी कॉम की आकृति तथा बी ए की संध्या को संयुक्त रूप से द्वितीय जबकि बी ए को सोनम तथा बी एस सी की स्नेहा सिंघल को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। बी कॉम की एंजेला को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। उक्त प्रतियोगिता में डॉ लता शर्मा तथा डॉ अनुरिषा ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। जबकि डॉ मीनाक्षी शर्मा एवं डॉ पल्लवी कार्यक्रम के संयोजक रहे। इस अवसर पर प्रो विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ विनीता चौहान, ऋचा मिनोचा, वैभव बत्रा आदि सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 7 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views