संस्कृति तथा कौशल के संवर्धन में युवाओं का होगा अहम योगदान : प्रो बत्रा

ज्वलंत विषयों पर आधारित रही मेंहदी प्रतियोगिता।

अर्न विद लर्न और कौशल विकास कार्यक्रम आज की आवश्यकता: डॉ माहेश्वरी

हरिद्वार 3 अप्रैल, 2025 एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में आज आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बहुत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। आज आयोजित की गई इस मेहंदी प्रतियोगिता में कई ज्वलंत विषयों जैसे समान नागरिक संहिता, गौरैया संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, नारी सशक्तिकरण, जैसे समसामयिक विषयों पर सुंदर मेंहदी लगाई गई। इस प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा चारू, कामिनी, इशिका, पायल, संध्या, टिया, हुस्ना, हेमा आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक प्रतिभा एवं उनकी कौशल सम्वर्धन को बढा़वा देना है। उन्होंने कहा कि आज संस्कृति और कौशल दोनों के संवर्धन की अहम जिम्मेदारी हमारे युवाओं की हैं। उन्होंने कहा कि मेंहदी प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम युवाओं को अनेक समसामयिक विषयों से अवगत कराने का महत्वपूर्ण जरिया हैं। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को ऐसे सफल आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि आज समाज में अर्न विद लर्न तथा कौशल संवर्धन की नितांत आवश्यकता हैं। मेंहदी प्रतियोगिता में हुस्ना तथा इशिका को संयुक्त रूप से प्रथम, खुशी ठाकुर एवं मानसी को द्वितीय, हेमा तथा शिवानी को तृतीय पुरस्कार मिला। जबकि चारू, स्नेहा, खुशबू, वंशिका को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के रूप में डॉ मोना शर्मा, डॉ पल्लवी, रुचिता सक्सेना ने मुख्य भूमिका निभाई। जबकि कार्यक्रम का संयोजन मुख्य रूप से अमिता मल्होत्रा, प्रशिक्षु गौरव बंसल तथा प्रशिक्षु अर्शिका द्वारा किया गया। इस अवसर पर, डॉ मनोज कुमार सोही, डा शिवकुमार चौहान, डा आशा शर्मा, डा रजनी सिंघल, डा सरेाज शर्मा, डा पूर्णिमा सुन्दरियाल, डा पदमावती तनेजा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 5 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 12 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 14 views