तरन्नुम नवाज़ विपुल रोहिला ने बढ़ाया कॉलेज एवम उत्तराखंड का मान : प्रो बत्रा

हरिद्वार 3 अप्रैल 2025

आज एस.एम.जे एन. कॉलेज हरिद्वार में प्राचार्य तथा वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा कॉलेज के पूर्व छात्र तथा संगीत जगत के प्रसिद्ध शास्त्रीय व सुगम संगीत ग़ज़ल गायक विपुल रोहिला को तरन्नुम नवाज़ ख़िताब जीतने पर आज सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि ‘युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच’ की ओर से 29 मार्च 2025 को छिंदवाड़ा (म.प्र.) में आयोजित ‘कौन बनेगा तरन्नुम नवाज़’ के ग्रैंड फिनाले में देश भर से प्रतिभाग करने आये सैकडों कलाकारों में से विपुल रोहिला को ‘तरन्नुम नवाज़’ की उपाधि के साथ-साथ नकद इनामी धनराशि से भी नवाज़ा गया हैं। महाविद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज निरंतर उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए समय समय पर उपयुक्त मंच प्रदान करता हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर छात्र छात्राएं खेलकूद, संगीत, कला आदि क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डा संजय कुमार माहेश्वरी ने विपुल रोहिला की इस उपलब्धि पर कहा कि यह पल कॉलेज परिवार के लिए गौरव की अनुभूति देने वाला पल है। इस अवसर पर डा शिवकुमार चौहान, डॉ मनोज सोही, डॉ पूर्णिमा सुन्दरियाल, डॉ विजय शर्मा, वैभव बत्रा, ऋचा मिनोचा, रिंकल गोयल, विवेक मित्तल, अंकित बंसल, विनित सक्सेना, प्रिंस श्रोत्रिय आदि ने भी विपुल रोहिला को इस उपलब्धि पर विशेष शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री विपुल ने बताया कि इस ग्रेंड फिनाले में विश्व प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक चंदन दास और विविध भारती मुंबई के उद्घोषक यूनुस खान की विशेष उपस्थिति में इस सम्मान का मिलना मेरे लिए विशेष बन गया हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के साथ साथ कॉलेज परिवार विशेष कर श्री महंत रविन्द्र पुरी एवम प्रो डॉ सुनील कुमार बत्रा को दिया। इस अवसर पर विपुल रोहिला ने बताया कि कॉलेज परिवार हमेशा से ही प्रतिभाओं को सम्मानित तथा प्रोत्साहित करता आया हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार द्वारा आयोजित मिलन की उमंग में गजल गायक के रूप में आमंत्रण मिलना मेरे लिए गर्व की बात हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरिगिरी तथा निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद…

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी बोले— इस पहल से सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा, सनातन धर्म को मिलेगी नई मजबूती हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से गुरुवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 4 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 10 views

    अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया नमन, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 10 views

    महिलाओं की भागीदारी से व्यापार संगठन को मिलेगी नई शक्ति : विदुषी निशंक

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 12 views