शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

धर्म सत्ता के बिना अधूरी है राज सत्ता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ मेला-रामसिंह कैड़ा

हरिद्वार, 22 अप्रैल। शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने निरंजनी अखाड़ा पहुुचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को विधिवत रूप से कुंभ मेला 2027 का निमंत्रण दिया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर व मां गंगा की मूर्ति भेंटकर शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा का स्वागत किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि धर्मसत्ता के बिना राजसत्ता अधूरी है। संत महापुरूषों के सानिध्य में प्रदेश की धामी सरकार सफलतापूर्वक सनातन की प्रतिष्ठा बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले हरिद्वार कुंभ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में सरकार लगातार सुविधाओं का विकास कर रही है। जिससे कुंभ मेले में संतों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में प्रयागराज की तर्ज पर हरिद्वार कुंभ मेला भी भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा। कुंभ मेले के भव्य आयोजन के लिए निरंतर तैयारियां की जा रही है। कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले संतों और श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री संजीव चौधरी, भोला शर्मा, अमित वालिया, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी कपिलानंद सरस्वती मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 4 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views