वैश्य समाज ने धूमधाम से मनायी अग्रसेन जयंती

मानवता और समाज उत्थान में भगवान अग्रसेन का अहम योगदान:अशोक अग्रवाल

हरिद्वार, 22 सितम्बर। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संयोजन में भगवान अग्रसेन जयंती को धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने देवपुरा स्थित अग्रसेन चौक पर भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया और फल वितरित किए।

इस अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि भगवान अग्रसेन ने मानवता और समाज उत्थान में अहम योगदान दिया। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के लोग भगवान अग्रसेन के आदर्शों को अपनाएं और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें। अशोक अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करने होंगे। भगवान अग्रसेन के पदचिन्हों पर चलकर समाज को गति प्रदान की जा सकती है।

संस्था के मुख्य मार्गदर्शक पराग गुप्ता और राकेश बंसल ने भगवान अग्रसेन के जीवन को सफलताओं का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज को मानव उत्थान में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा जनहित के कार्यों में अपनी भूमिका निभाई है।

कंचन अग्रवाल और पायल जैन ने कहा कि भगवान अग्रसेन के जीवन से जुड़ी जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से उनके अधूरे कार्यों को पूरा किया जा सकता है। भगवान अग्रसेन ने समाज को एकता और मजबूती में पिरोने का काम किया।

इस अवसर पर विनोद मित्तल, महावीर मित्तल, रविंद्र गुप्ता, बीके गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, विवेक गुप्ता, मनोज जैन, कंचन अग्रवाल, पायल जैन, डा.अजय, नितिन गुप्ता, जय भगवान गुप्ता, आशीष गुप्ता, ललित जिंदल, डा.बृजेश कंसल, विपुल गुप्ता, वैभव गुप्ता,प्रवीण आर्य, सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 5 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 5 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views