महानवमी पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने किया कन्या पूजन, बोले—कन्याएं हैं शक्ति का प्रतीक

हरिद्वार।

शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज द्वारा हरिद्वार के श्रवण नाथ मठ गंगा घाट पर विधिपूर्वक कन्या पूजन का आयोजन किया गया। वेद मंत्रों के उच्चारण और धार्मिक विधियों के साथ यह आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।

पूजन से पहले गंगा मैया की पूजा की गई, तत्पश्चात 9 कन्याओं और 1 बालक (भैरव स्वरूप) की पूजा की गई, जो मां दुर्गा के नौ रूपों और उनके रक्षक भैरव का प्रतीक माने जाते हैं। कन्याओं के पावन चरण धोकर, उन्हें तिलक, फूल, और दक्षिणा अर्पित की गई तथा पारंपरिक भोजन—हलवा, पूरी, चना—से उन्हें भोग लगाया गया।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने इस अवसर पर कहा कन्याएं शक्ति स्वरूपा होती हैं। उनके चरणों का पूजन करने से देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सनातन धर्म में नारी का स्थान सर्वोच्च है, और कन्याओं के रूप में मां दुर्गा स्वयं हमारे बीच आती हैं। इस परंपरा को जीवित रखना हम सभी का दायित्व है।उन्होंने समाज से कन्याओं के सम्मान, शिक्षा, और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि धर्मस्थलों को केवल पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समाज कल्याण का केंद्र बनाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर कई प्रमुख संत-महात्मा उपस्थित रहे, जिनमें महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, श्री महंत दर्शन भारती महाराज, श्रीमहंत राजगिरि महंत रवि पुरी, और मुख्तियार रघुवन,लाल माता मंदिर ट्रस्ट के संचालक भक्त दुर्गा दास,आर के शर्मा, एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा,प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

 

 

  • Related Posts

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    हरिद्वार, हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम सभागार में परम् पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता के सानिध्य में चल रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान, विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन…

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    सदैव सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए:पूर्णमति हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के हॉल में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में आयोजित हो रहे 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 4 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 3 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 5 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 7 views