महाकुंभ – प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

*प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ में बनाए गए उत्तराखण्ड मण्डपम का किया अवलोकन।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचकर महाकुंभ 2025 में स्थापित किए गए उत्तराखण्ड मंडपम का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में आए तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य सरकार द्वारा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में उत्तराखण्ड मंडपम की स्थापना की गई है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में राज्य के तीर्थ यात्रियों को प्रदान की जा रही आवासीय सुविधा एवं भोजन व्यवस्थाओ का भी जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड मंडपम से महाकुंभ में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड की संस्कृति से परिचित हो रहे हैं। उत्तराखण्ड मंडपम श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ ही महाकुंभ में उत्तराखंड का अहसास करवाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड मंडपम के माध्यम से राज्य के पारंपरिक उत्पादों को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। महाकुंभ में उत्तराखण्ड राज्य के देवभूमि स्वरूप के प्रदर्शन के साथ ही राज्य की कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की भी व्यवस्था की गयी है, जो सराहनीय पहल है।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    – भावेश बने मिस्टर एसएमजेएन, तनिशा के सिर सजा मिस एसएमजेएन का ताज – श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी बोले, विद्यार्थी ही विरासत और परंपरा रूपी वटवृक्ष के सम्पोषक – ⁠छात्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 3 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 5 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 6 views

    महाराष्ट्र का सिंहस्थ कुंभ भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views