भासंज्ञाप में सर्वाेत्कृष्ट अंक पाये विद्यार्थी हुए पुरस्कृत 

शांतिकुंज अधिष्ठात्री से बच्चों ने पाया सफलता के विविध सूत्र

हरिद्वार 9 फरवरी।

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में रविवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा (भासंज्ञाप) में उत्तराखण्ड राज्य में सर्वाेत्कृष्ट अंक प्राप्त विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। राज्य भर में कक्षा पांच से लेकर कॉलेज स्तर में अलग अलग वर्ग में विगत 8 नवम्बर 24 को भासंज्ञाप आयोजित की गयी थी। इसमें पूरे राज्य में 110 विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान किया।

शांतिकुंज पहुंचे इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने भेंट की और उनसे आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। स्नेहसलिला श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ज्ञान, नैतिकता, और मानवीय मूल्यों को विशेष स्थान दिया गया है, जो विद्यार्थियों को सामाजिक और व्यक्तिगत दृष्टिकोण से समृद्ध बनाते हैं।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ज्ञान, नैतिकता, और मानवीय मूल्यों को विशेष स्थान दिया गया है, जो विद्यार्थियों को सामाजिक और व्यक्तिगत दृष्टिकोण से समृद्ध बनाते हैं और उनके व्यक्तित्व और सोच में भी गहरे सकारात्मक प्रभाव डालता है। प्रो0 भटनागर ने कहा कि संस्कार सनातन संस्कृति के प्राण हैं। अनगढ को सुगढ़ बनाने की पद्धति (संस्कार) से ही चाणक्य, छत्रपति शिवाजी, स्वामी विवेकानंद आदि महामानव गढ़े गये। श्री गंभीर सिंह फरसवान, श्री अचलेश अग्रवाल आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।

भासंज्ञाप के केन्द्रीय समन्वयक ने बताया कि पूरे राज्य में कक्षा पांच से लेकर कॉलेज स्तर पर अलग अलग वर्ग में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें उत्तराखण्ड राज्य में अलग अलग वर्ग में प्रावीण्य सूची में आये 110 विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व नगद राशि भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक जिला संयोजकों सहित राज्य भर से आये छात्र-छात्राएँ व उनके अभिभावक तथा शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    हरिद्वार, 26 जून। गणेश विहार कॉलोनी, सीतापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गंगा तट से…

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    • By Admin
    • June 26, 2026
    • 3 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 4 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 6 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 7 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 10 views