मनसा देवी मंदिर में प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए विशेष अनुष्ठान प्रारंभ

शैलपुत्री माँ दुर्गा का पहला स्वरूप है, जो धैर्य, शांति और संयम का प्रतीक हैं:श्री महंत रविंद्र पुरी

हरिद्वार, 22 सितंबर।

पावन नगरी हरिद्वार में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री मनसा देवी मंदिर में विधिवत कलश स्थापना और माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने विशेष अनुष्ठान की जानकारी देते हुए बताया कि माँ मनसा देवी के आशीर्वाद से प्रदेश और देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए नौ दिवसीय विशेष पूजन अनुष्ठान प्रारंभ किया गया है।

श्रीमहंत जी ने कहा नवरात्र केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मशक्ति, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। इन दिनों में की गई पूजा और तपस्या का प्रभाव न केवल व्यक्ति पर, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र पर पड़ता है। इसी उद्देश्य से मनसा देवी मंदिर में विशेष अनुष्ठान शुरू हुआ है, जिससे देश में सुख-शांति और प्रदेश में समृद्धि बनी रहे।”

उन्होंने प्रथम नवरात्र पर माँ शैलपुत्री का महत्व बताते हुए कहा कि वे हिमालयराज की पुत्री हैं और पर्वतराज की कन्या होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। यह माँ दुर्गा का पहला स्वरूप है, जो धैर्य, शांति और संयम का प्रतीक हैं। माँ शैलपुत्री की उपासना से साधक को मानसिक स्थिरता, आत्मबल और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।

मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन कर विशेष पूजन किया और प्रातः से ही मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ, हवन और मंत्रोच्चार गूंजते रहे। पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

मंदिर ट्रस्ट द्वारा दर्शन की विशेष व्यवस्थाएं, सफाई, चिकित्सा सुविधा और भंडारे की व्यवस्था की गई है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने लोगों से अपील की कि वे इन नौ दिनों में संयमित आहार, सद्व्यवहार और सेवा के माध्यम से माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करें।

  • Related Posts

    महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज में “इनोवेशिया” प्रदर्शनी का आयोजन

    महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज में दिवाली के उपलक्ष्य में होम साइंस एसोसिएशन “इनोवेशिया” की छात्राओं द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. अशोक शास्त्री,…

    एम.सी.एस. स्कूल के छात्रों ने गंगा में चलाया स्वच्छता अभियान 

    हरिद्वार, 15 अक्टूबर: प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति छात्र-छात्राओं को उनके दायित्वों का बोध कराने हेतु एम० सी० एस० स्कूल द्वारा “गंगा सेवा सप्ताह” का शुभारंभ किया गया। इस अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज में “इनोवेशिया” प्रदर्शनी का आयोजन

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 3 views

    एम.सी.एस. स्कूल के छात्रों ने गंगा में चलाया स्वच्छता अभियान 

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 5 views

    खेल को खेल भावना से खेले, सभी प्रतिभागी टीमें चैंपियन – श्रीमहंत रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 5 views

    राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा – मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत-टनकपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, स्वाला डेंजर जोन में दिए स्थायी समाधान के निर्देश

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 5 views

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिवडेल इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन

    • By Admin
    • October 14, 2025
    • 4 views