मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र, चढ़ावे में पारदर्शिता पर ट्रस्ट का बड़ा कदम

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा को तैयार संत समाज, समय आने पर अखिलेश यादव को भी देंगे निमंत्रण

हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर में दान और चढ़ावे की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने अहम पहल की है। परिषद अध्यक्ष एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने मंदिर के सभी पुजारियों को बिना जेब वाले वस्त्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि मठ-मंदिरों में चढ़ावे को लेकर उठने वाले सवाल श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे का पूरा लेखा-जोखा पारदर्शिता के साथ रखा जाता है। यदि कोई भी व्यक्ति चढ़ावे में अनियमितता करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से दान की राशि की रसीद अवश्य लेने की अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग पुराने भ्रामक वीडियो प्रसारित कर ट्रस्ट की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इससे श्रद्धालुओं को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि संत समाज इसके लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र और राज्य सरकार से अनुमति मिलने तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, उसी तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम तय होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी कार सेवा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।

इस दौरान श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए मनसा देवी मंदिर परिसर और पैदल मार्ग का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश भी दिए।

  • Related Posts

    शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी : अशोक शास्त्री

    रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा एम सी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा हरिद्वार। मंच पर कहीं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन का संदेश गूंजा…

    90 साल से महिला शिक्षा की अलख जगा रहा संस्थान, ‘अनुभूति’ में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    हरिद्वार। सतीकुंड कनखल स्थित श्रीमती शकुंतला शास्त्री स्मारक महिला इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव ‘अनुभूति’ धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। 90 वर्षों से महिला शिक्षा के क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी : अशोक शास्त्री

    • By Admin
    • November 28, 2026
    • 3 views

    90 साल से महिला शिक्षा की अलख जगा रहा संस्थान, ‘अनुभूति’ में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    • By Admin
    • November 27, 2026
    • 4 views

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 8 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 10 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 15 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 17 views