पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि

हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने उनके सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया है। इससे पहले इसी अवसर पर भारत सरकार उनकी स्मृति में 200 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी कर चुकी है। एक ही जन्मोत्सव वर्ष में किसी संत विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी होने को सिंधी समाज, शदाणी दरबार और भारतीय संत परंपरा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

पूज्य माता हासी देवी जी ने अपना संपूर्ण जीवन सेवा, साधना, त्याग, करुणा, नारी जागरण और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उनके आध्यात्मिक जीवन और लोककल्याणकारी कार्यों ने समाज में धर्म, संस्कृति और सेवा की ऐसी अलख जगाई, जो आज भी लाखों श्रद्धालुओं को प्रेरित कर रही है।

पूज्य शदाणी दरबार के परम पूज्य संत श्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी महाराज ने स्मारक डाक टिकट जारी किए जाने पर भारत सरकार और डाक विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारतीय संत परंपरा, सनातन संस्कृति और सिंधी समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पहले जारी 200 रुपये का स्मारक सिक्का और अब स्मारक डाक टिकट आने वाली पीढ़ियों को पूज्य माता हासी देवी जी के आदर्शों, सेवा और आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल शदाणी दरबार का नहीं, बल्कि सेवा, समरसता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक का सम्मान है। स्मारक डाक टिकट देश और विदेश में माता हासी देवी जी के संदेश को नई पहचान देगा तथा समाज को सेवा, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

पूज्य शदाणी दरबार के सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय शदाणी सेवा मंडल के अध्यक्ष साई उदय शदाणी ने भी भारत सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पूज्य माता हासी देवी जी के सेवा, प्रेम, करुणा और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 14 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 20 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 22 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 21 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 26 views