पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के कैम्प कार्यालय में एक शानदार स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी और केशव नगर मंडल अध्यक्ष बिन्दर पाल का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे संगठन के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। कैलाश भंडारी और बिन्दर पाल का चयन पार्टी के प्रति उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को देखते हुए किया गया है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हम शिवालिक नगर और केशव नगर क्षेत्रों में न केवल पार्टी को मजबूती देंगे, बल्कि जनता के बीच भरोसा और विकास की नयी राह खोलेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि यह दोनों मंडल अध्यक्ष मिलकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को हर घर तक पहुंचाएंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। हम सब का उद्देश्य सिर्फ जनसेवा है, और इसी दिशा में हम कार्य करेंगे।”

नवनियुक्त शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए एक बार पुनः दूसरी बार बड़ी जिम्मेदारी है, और मैं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि हर व्यक्ति को पार्टी की योजनाओं का लाभ मिले और समाज के सभी वर्गों तक हमारी पहुंच हो। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

केशव नगर मंडल अध्यक्ष बिन्दर पाल ने पार्टी नेतृत्व व अध्यक्ष राजीव शर्मा का धन्यवाद करते हुए अपने संबोधन में कहा कि हमें विश्वास है कि हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के विकास के लिए कठिन परिश्रम करेंगे और जनता के बीच पार्टी का विश्वास और समर्थन बढ़ाएंगे। हम सब का उद्देश्य केवल समाज की भलाई है।” स्वागत अभिनन्दन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं।

इस अवसर पर निवर्तमान सभासद पंकज चौहान व अजय मलिक, गौरव रोतेला, संचित डागर, रवि वर्मा, रिषभ शर्मा, अंशुल शर्मा, गौरव गुजर, वेदांत चौहान, रविन्द्र उनियाल, सुधांशु राय, पदम राजपूत, नितेश सिंह, अवनीश मिश्रा,सौरभ चौहान,गौरव चौहान ,सौरभ सक्सेना, विशाल, रितेश गौड, दीपक, मोहित शर्मा, प्रणय चौरसिया, विक्रम बहल, विपुल चौहान व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी ने एकता और विकास की दिशा में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज में “इनोवेशिया” प्रदर्शनी का आयोजन

    महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज में दिवाली के उपलक्ष्य में होम साइंस एसोसिएशन “इनोवेशिया” की छात्राओं द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. अशोक शास्त्री,…

    एम.सी.एस. स्कूल के छात्रों ने गंगा में चलाया स्वच्छता अभियान 

    हरिद्वार, 15 अक्टूबर: प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति छात्र-छात्राओं को उनके दायित्वों का बोध कराने हेतु एम० सी० एस० स्कूल द्वारा “गंगा सेवा सप्ताह” का शुभारंभ किया गया। इस अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज में “इनोवेशिया” प्रदर्शनी का आयोजन

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 3 views

    एम.सी.एस. स्कूल के छात्रों ने गंगा में चलाया स्वच्छता अभियान 

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 4 views

    खेल को खेल भावना से खेले, सभी प्रतिभागी टीमें चैंपियन – श्रीमहंत रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 4 views

    राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा – मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत-टनकपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, स्वाला डेंजर जोन में दिए स्थायी समाधान के निर्देश

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 4 views

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिवडेल इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन

    • By Admin
    • October 14, 2025
    • 4 views