नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

हरिद्वार। रविवार को हरिद्वार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के स्वागत में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। आर्यनगर चौक से शुरू हुआ यह रोड शो रेलवे रोड, अपर रोड बाजार होते हुए हरकी पैड़ी तक पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत के साथ आतिशबाजी कर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और “जय श्रीराम” तथा “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर मंत्री का अभिनंदन किया।

हरकी पैड़ी पहुंचने पर मदन कौशिक ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और हरिद्वार के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

रोड शो में मेयर किरण जैसल, मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद जैसल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, ललित नैय्यर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, पार्षद सुमित चौधरी, संजय, राहुल शर्मा, हितेश शर्मा, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, विनीत जोली, आनंद सागर, अर्श नैय्यर, विमल त्यागी, तेजस गर्ग, युवराज अरोड़ा, कृष्ण गुजराल, रुद्र वालिया, संजय कक्कड़, बृजेश उपाध्याय, गगन राजदेव, अर्पित केला, रमन ठाकुर, अमित कोहली सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में रोड शो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस आयोजन ने शहर में राजनीतिक और सामाजिक रूप से एक उत्सव जैसा माहौल बना दिया।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 4 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 3 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 7 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 6 views