कुंभ में बिना पहचान पत्र साधुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

हरिद्वार। आगामी 2027 कुंभ मेले को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ने बड़ा निर्णय लिया है। परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने स्पष्ट किया है कि कुंभ मेले में किसी भी साधु-संत को बिना आधिकारिक पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही साधुओं को अपना आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय कुंभ मेले की गरिमा बनाए रखने और फर्जी साधुओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना पहचान पत्र के पाए गए भगवाधारियों की विशेष जांच की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें मेले में प्रवेश से रोका जाएगा।

*फर्जी साधुओं पर होगी सख्त कार्रवाई, बनेगी मजबूत सत्यापन व्यवस्था*

श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने कहा कि कुंभ मेला सनातन धर्म की आस्था, परंपरा और संस्कृति का सबसे बड़ा प्रतीक है। ऐसे में फर्जी साधुओं की मौजूदगी न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करती है, बल्कि पूरे आयोजन की छवि को भी नुकसान पहुंचाती है।

उन्होंने कहा कि सावन मास मे लगभग 900 फ़र्ज़ी साधु पकड़े गए थे इसी लिए कालनेमी ऑपेरेशन ज़रूरी है।

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 12 views