जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों में छापेमारी से मचा हड़कम्प

*हरिद्वार 16 अक्टूबर, 2024* जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बुद्धवार को 10:10 बजे एआरटीओ कार्यालय तथा 10:23 बजे जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में छापेमारी की। एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी में आउट सोर्स से रखे गए 3 कर्मचारी नदारद मिले जबकि जिला आयुर्वेदिक एवम् यूनानी अधिकारी कार्यालय में सभी कार्मिक उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय में अनुपस्थित मिले आउटसोर्स कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने तथा भविष्य में नदारद रहने पर सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। 

जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। ————–

  • Related Posts

    स्मृति के उपचार के बाद लोग स्थाई रूप से रोग मुक्त होते है: स्वामी करौली शंकर

        हरिद्वार।स्वामी करौली शंकर महादेव ने कहा कि लोगों की स्मृति का उपचार करने के बाद लोग स्थाई रूप से रोग मुक्त हो जाते है। लोगों के जीवन को…

    मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री की उपस्थिति में सचिवालय में सरकारी कार्मिकों के लिए कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज और अन्य लाभों के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और जिला सहकारी बैंक ने एम.ओ.यू किया

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की उपस्थिति में बुधवार को सचिवालय में सरकारी कार्मिकों के लिए कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज और अन्य लाभों के लिए उत्तराखण्ड सरकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्मृति के उपचार के बाद लोग स्थाई रूप से रोग मुक्त होते है: स्वामी करौली शंकर

    • By Admin
    • October 17, 2024
    • 2 views

    मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री की उपस्थिति में सचिवालय में सरकारी कार्मिकों के लिए कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज और अन्य लाभों के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और जिला सहकारी बैंक ने एम.ओ.यू किया

    • By Admin
    • October 16, 2024
    • 4 views

    जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों में छापेमारी से मचा हड़कम्प

    • By Admin
    • October 16, 2024
    • 4 views

    नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

    • By Admin
    • October 16, 2024
    • 4 views

    Haridwar जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय वूमेन अंडर 19 हॉकी टूर्नामेंट के विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित 

    • By Admin
    • October 16, 2024
    • 6 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी की बोले: गैर हिंदुओं को प्रयागराज कुंभ में स्टॉल और खाने-पीने की जिम्मेदारी न दी जाए

    • By Admin
    • October 16, 2024
    • 5 views