खेल को खेल भावना से खेले, सभी प्रतिभागी टीमें चैंपियन – श्रीमहंत रविंद्र पुरी

रामानन्द इंस्टिट्यूट में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार, 15 अक्टूबर 2025 –

रामानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में आज क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ बड़े ही उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज एवं निदेशक श्री वैभव शर्मा जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

उद्घाटन समारोह में छात्रों, फैकल्टी की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा खेल जीवन का एक अहम हिस्सा है। हमें खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, लेकिन सबसे जरूरी है हिस्सा लेना और टीम भावना के साथ खेलना। मेरे लिए इस टूर्नामेंट की सभी टीमें विजेता हैं।

संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा ने कहा छात्रों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रकार के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व जैसे गुणों को भी विकसित करते हैं। हमें गर्व है कि हमारे संस्थान के छात्र खेलों में भी आगे हैं।

इस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की 10 टीमों एवं महिला वर्ग की 4 टीमों ने भाग लिया है। पहले दिन के मैचों में पुरुष वर्ग से फार्मेसी ए, फार्मेसी बी, इंजीनियरिंग ए, इंजीनियरिंग सी एवं कॉमर्स सी की टीमें विजयी रहीं। वहीं महिला वर्ग में कॉमर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

  • Related Posts

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 3 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 7 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views