एम.सी.एस. स्कूल के छात्रों ने गंगा में चलाया स्वच्छता अभियान 

हरिद्वार, 15 अक्टूबर:

प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति छात्र-छात्राओं को उनके दायित्वों का बोध कराने हेतु एम० सी० एस० स्कूल द्वारा “गंगा सेवा सप्ताह” का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत कक्षा 6 एवं 7 के लगभग 49 छात्रों द्वारा बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा की सह-धारा की सफाई कर की गई।

विदित हो कि हरिद्वार की पहचान मां गंगा से है, और जब प्रकृति संरक्षण की बात आती है, तो गंगा की शुद्धता सर्वोपरि हो जाती है। इसी उद्देश्य को लेकर छात्रों ने गंगा जलधारा से प्लास्टिक, कचरा एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाया और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों — ऋतु सिंह, राहुल कश्यप, रूचि गुप्ता, आस्था सहगल एवं आयुष रावत — ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी शिक्षक बच्चों के साथ मौके पर उपस्थित रहे और उन्हें पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया।

हालांकि, इस अभियान के दौरान एक गंभीर तथ्य भी सामने आया। मुख्य गंग-नहर की सफाई का दायित्व भले ही उत्तरप्रदेश सरकार के अंतर्गत आता है, परंतु बैरागी कैंप से गुजरने वाली जो सह-धाराएं पुनः गंगा में मिलती हैं, उनकी सफाई की कोई जवाबदेही स्पष्ट नहीं है। यह धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।

विद्यालय प्रशासन ने यह मांग की है कि उत्तराखण्ड सरकार को इन जलधाराओं व राजवाहों की नियमित सफाई की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए, ताकि गंगा का पर्यावरणीय संतुलन बना रहे और धार्मिक आस्था की पवित्रता अक्षुण्ण बनी रहे।

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 12 views